नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- अयोध्या एक और ऐतिहासिक क्षण की तैयारी में है। 25 नवंबर 2025 को राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा विजय ध्वज फहराया जाएगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, यह ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा, जिसका समय सुबह 11:45 से दोपहर 12:29 तक रहेगा। यह वही मुहूर्त है जिसे भगवान राम के जन्म से भी जोड़ा जाता है। इसी दिन विवाह पंचमी भी पड़ रही है, जिससे इस तिथि का महत्व और बढ़ गया है। दुर्लभ संयोग पर ध्वजारोहण- अयोध्या के साधु-संत बताते हैं कि भगवान राम और माता जानकी का विवाह मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को हुआ था। इस वर्ष 25 नवंबर को भी पंचमी तिथि ही है। विवाह पंचमी का दिन हिंदू पंचांग में सबसे शुभ विवाह तिथियों में गिना जाता है और इसे राम-जानकी के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही 25 नवंबर मंगलवार है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.