संभल, अप्रैल 28 -- बैसाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि इस बार खास बनने जा रही है। जब अभिजीत मुहूर्त में श्री कल्कि जयंती उत्सव पहली बार शास्त्रीय घोषणा के अनुरूप मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और धार्मिक उत्साह चरम पर है। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य की घोषणा के बाद तय इस तिथि पर आयोजित हो रहे समारोह में देशभर के प्रमुख संतों का जमावड़ा लगेगा। कार्यक्रम में स्वामी चक्रपाणि, विट्ठलानंद, सतीश आचार्य, स्वामी बालकानंद और नारायण गिरी जैसे संत शामिल होंगे। संत समागम के दौरान देश के ज्वलंत मुद्दों और सामाजिक चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. संजय निषाद सहित कई राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। आयोजन आचार्य प्रमोद कृष्णम के सानिध्य में सम्पन्न होगा। खास बात यह है कि मशहूर क्रिकेटर और नेता नव...