नई दिल्ली, अगस्त 6 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कोर कमिटी की दो दिवसीय बैठक में कई बड़े फैसले लिए तो अपने संगठन की रूपरेखा भी तय कर दी है। महाराष्ट्र के संभाजीनगर में हुई बैठक के बाद ऐलान किया गया कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ही इसके राष्ट्रीय संयोजक भी होंगे। इसके अलावा अब तक प्रवक्ता की हैसियत से काम करने वाले सौरभ दास और आशुतोष रांका का कद भी बहुत बड़ा हो गया है। रांका ने मीडिया को बताया कि वह और सौरभ अब सह-संयोजक की भूमिका निभाएंगे। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने आए अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका ने सीजेपी के आगामी अजेंडों, सदस्यता अभियान, संगठन और फंडिंग से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। सौरभ दास ने साफ किया कि सीजेपी ने फिलहाल राजनीतिक दल नहीं बनाने और प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करने का फैसला किया है। आश...