नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Chalo Delhi Ramlila Maidan Rally: 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) की अध्यक्ष और छात्र कार्यकर्ता नेहा बोरा ने भी विपक्षी इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में आयोजित रैली का समर्थन किया है और लोगों से अपील की है कि अपने वोट के अधिकार की रक्षा करने के लिए बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हों। उनका यह समर्थन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके के समर्थन के दो दिन बाद आया है। हालांकि, दीपके ने इस रैली का समर्थन किया है लेकिन वो विपक्ष के इस मंच पर नहीं दिखेंगे। उन्होंने इसके पीछे कानूनी मजबूरियां बताईं हैं। दूसरी तरफ, नेहा बोरा इस मंच पर मौजूद रह सकती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR (विशेष गहन संशोधन) प्रक्रिया पर पूरी तर...