नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने एक सरकारी स्कूल की जर्जर हालत दिखाकर पीएम मोदी पर तंज कस दिया है। गुरुवार, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के एक दिन बाद दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपके ना सिर्फ पीएम मोदी को बधाई देते हैं, बल्कि दीप भी जलाते हैं। साथ ही पीएम मोदी के लिए उन्होंने एक 'तोहफा' भी पेश किया है। अपने वीडियो में अभिजीत दीपके एक सरकारी स्कूल परिसर में नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में अभिजीत दीपके एक दीप जलाते दिखते हैं। वहीं स्कूल परिसर में जुटे दर्जनों लोग 'हैप्पी बर्थडे टू यू मोदी जी' गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान लोग वीडियो बनाते भी दिखे। आगे अभिजीत दीपके दीए कि ओर इशारा करते हुए कहते हैं, "हेलो मोदी जी। आपका बर्थडे पर आपने कहा था कि हर जगह द...