नई दिल्ली।, सितम्बर 25 -- कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा नहीं देने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनसे 48 घंटे में इस्तीफे की मांग की थी। आज उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर तारीख का भी ऐलान कर दिया। दीपके ने लिखा, ''अगर ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो CJP 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा। इसे भारत भर के शहरों तक ले जाएगा। आइए, इस गांधी जयंती पर लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लें।''

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...