नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन चलाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफे के लिए मजबूर करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) इन दिनों 'स्कूल ठीक करो' मुहिम चला रही है। खासतौर पर भाजपा शासित महाराष्ट्र और राजस्थान में राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने मोर्चा संभाला है। इस बीच राजस्थान सरकार के एक फैसले को लेकर दीपके ने रांका और उनकी टीम को शाबाशी देते हुए इसे सीजेपी की मुहिम का असर बताया, लेकिन लाइव हिन्दुस्तान की पड़ताल में पता चला कि यह फैसला पिछले महीने ही लिया गया था। दरअसल, राजस्थान के शिक्षा विभाग के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर चार दिन पहले एक सूचना में बताया गया, 'समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 300 से अधिक जर्जर भवनों को नए सत्र में मिलेंगे नए भवन। नए भवनों में हवादार कक्षा कक्ष, स...