नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का जब तक इस्तीफा नहीं होगा, पीछे नहीं हटेंगे... बार-बार इस तरह का ऐलान करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अब इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कॉकरोचों से परिवार के साथ वक्त बिताने की अपील कर चुके अभिजीत दीपके और सीजेपी के दूसरे बड़े नेताओं ने अपने 'टारगेट नंबर-1' ज्ञानेश कुमार पर चुप्पी साध ली है। वे ना सिर्फ अब सड़कों से दूर हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी 'चीन से अमेरिका' तक की बात करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, लेकिन एसआईआर या ज्ञानेश कुमार पर लिखे हुए उन्हें कई दिन बीत चुके। खुद दीपके ने पांच दिनों से ज्ञानेश कुमार का नाम नहीं लिया है तो सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका भी कई दिनों से शांत पड़ गए हैं। एक अंग्रेजी अखबार में चुनाव...