नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने पिछले कुछ दिनों से चुप्पी साध रखी है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को टारगेट नंबर-1 बना चुके दीपके ने 'दिवाली ब्रेक' के दौरान उनका नाम तक लेना छोड़ दिया। पिछले 8 दिनों में दीपके ने जहां ज्ञानेश कुमार को लेकर चुप्पी साधे रखी तो पिछले 5 दिन से वह सोशल मीडिया पर पूरी तरह खामोश हैं। सीजेपी संस्थापक जिस तरह शांत बैठ गए हैं, उसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन चलाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफे के लिए मजबूर कर देने वाली सीजेपी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के बाद सीजेपी ने स्कूल ठीक करो अभियान को बीच में ही छोड़ दिया और ऐलान कर ...