नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले इसके नेताओं को गिरफ्तारी की आशंका हो गई है। सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास ने खुद के साथ सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके और दूसरे सह संयोजक आशुतोष रांका समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की है। आशुतोष रांका ने एक कदम आगे बढ़ते हुए बताया कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि एनएसए या ऐसे ही किसी कानून में पकड़ा जा सकता है। वहीं, अभिजीत दीपके ने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि वह सबकुछ झेलने को तैयार हैं। सौरभ दास ने रविवार देर रात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'अर्जेंट न्यूज' लिखकर यह आशंका जाहिर की। दास ने कहा कि सरकार सीजेपी के नेताओं को गिरफ्तार करने जा रही है, लेकिन यह उसकी भूल होगी और युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे। दास ने कहा, ...