नई दिल्ली, अगस्त 25 -- अभिजीत दीपके यानी कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने खुलकर राजनीति के पसंदीदा चेहरों पर बात कही है। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने फेवरेट मुख्यमंत्रियों और नेताओं की लिस्ट पेश की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिसकर्मियों को भी सरकार की तरफ से मुआवजा मिलना चाहिए। खास बात है कि सीजेपी ने 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है। न्यूज24 के कार्यक्रम में सीजेपी के टॉप लीडर्स दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास पहुंचे थे। चर्चा के दौरान एक रैपिड फायर राउंड शुरू हुआ, जिसमें जल्दी जवाब देने थे। पहला सवाल किया गया कि 'देश का बेस्ट प्राइम मिनिस्टर अब तक का आप किसे मानते हैं?' इसपर दीपके ने जवाब दिया कि जवाहरलाल नेहरू। साथ ही रांका और दास ने भी इसपर सहमति जताई।बेस्ट CM कौन हैं सवाल किया ...