पीटीआई, जून 21 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर लेक, परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों और शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में किसानों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि छात्र किसानों के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहे अब छात्रों को किसानों के समर्थन की जरूरत है। अभिजीत दीपके ने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। इसके साथ ही नीट री-एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को परीक्षा के बाद विरोध प्रदर्शन में आने की अपील की गई। अभिजीत ने कहा 'हमने मोर्चा संभाला हुआ है, लेकिन आपके साथ के बिना यह आंदोलन सफल नहीं होगा।' यह भी पढ़ें- यहीं रुकेंगे, यहीं सोएंगे; जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दीपके ...