नई दिल्ली, अगस्त 4 -- कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और उर्फी जावेद को लेकर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजल अंसारी ने दावा किया कि अभिजीत ने कई सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर्स को उनके आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए पैसे दिए थे। फैजल ने यह भी दावा किया कि उर्फी को सीजेपी को सपोर्ट करने के लिए 1 लाख रुपये मिले थे। अब उर्फी का इस पर रिएक्शन आया है और वह काफी भड़की हुई हैं।उर्फी फेक खबर पर भड़कीं उर्फी ने उस न्यूज का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, '1 लाख???' इसके बाद उर्फी ने फैजान अंसारी पर अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि ये जो आदमी है ना जो ये क्लेम कर रहा है वो इतना बड़ा घटिया इंसान है। ये वो ही इंसान है जिसने बोला था कि उर्फी ट्रांसजेंडर है। ये वो ही इंसान है जिसने मेरे बारे में बहुत फेक न्यूज फैलाई है। ये बहुत ही मीडिया हंगरी इंसान है और 1 ...