अभिजीत दीपके-नेहा बोरा के सामने हंगामा, CJP चीफ ने कहा- इन्हें नोट देकर भगाइए
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन (आइसा) की प्रमुख नेहा बोरा और अन्य को गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। दिल्ली के प्रेस क्लब में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ लोग विरोध करने पहुंच गए। पत्रकारों की भीड़ के बीच अचानक 'बंद करो, दफा हो जाओ' जैसी आवाजें आने लगीं। दीपके ने विरोध में उठी आवाजों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें 50-100 रुपये का नोट दे दीजिए। जिसके लिए वे आए हैं। 50-100 रुपये का नोट देकर बाहर कर दीजिए। जंतर-मंतर पर अवैध तरीके से घुसने और बेल बॉन्ड के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका के समर्थन में सीजेपी ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने के लिए जुटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.