अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे, कहा- जंतर -मंतर पर 2 चीजें लाना ना भूलें; हाई अलर्ट पर पुलिस
नई दिल्ली, जून 6 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। एक दिन पहले अमेरिका से उड़ान भरने वाले दीपके दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर उतरे तो सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने समर्थकों से जंतर-मंतर पर मिलने की बात कही और उन्हें अपने साथ दो चीजें लाने को कहा है। अभिजीत दीपके ने दिल्ली पहुंचकर कहा, 'लैंड कर चुका हूं। आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने को उत्सुक हूं। एक किताब और तिरंगा लाना ना भूलें। करुणा और कृतज्ञता के रूप में पुलिसकर्मियों को फूल देना ना भूलें। हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति से आगे बढ़ाना है।'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.