नई दिल्ली, जुलाई 27 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक को जारी आंदोलन अब खत्म हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी की अपील देश-भर से हजारों युवाओं ने इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया और एक महीने से भी ज्यादा समय तक धरने के बाद आखिरकार सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगें मान लीं। इस आंदोलन को युवाओं के लिए बड़ी जीत बताया जा रहा है और इस जीत का सबसे बड़ा क्रेडिट CJP की नींव रखने वाले, अभिजीत दीपके को दिया जा रहा है। इन सब के बीच अब अभिजीत दीपके की शादी सुर्खियों में आ गई है। दरअसल अभिजीत की मां ने बताया है कि आंदोलन के बाद दीपके की शादी के लिए रिश्तों की बाढ़ सी आ गई है। बता दें कि अभिजीत दीपके CJP के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद उन्होंने ही CJP के नाम से सोशल मीडिया पेज बनाया था। देखते ही देखते लाखों लोग इस मुहिम ...