नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत एहतियाती कार्रवाई शुरू की है। उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया जाना है। वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अभिजीत दीपके को भी CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की तरह तिहाड़ जेल जाना पड़ेगा? दोनों नेताओं को इससे पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हाल...