नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- अभिजीत दीपके 17 सितंबर से नई मुहिम शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत आदिवासी स्कूलों का दौरा किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को आदिवासी छात्राओं से भी बात की। खबरें हैं कि कई छात्राओं ने खुलकर परेशानियां बताईं और कहा कि अधिकांश आदिवासी आश्रम स्कूलों में बच्चियों के साथ यौन शोषण हो रहा है। साथ ही कई छात्राओं के गर्भवती होने के जांच कराए जाने का भी दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपके के साथ बुधवार को हुई बातचीत में विदर्भ और मराठवाड़ा जिलों की कई छात्राएं पहुंचीं थीं। छात्राओं के आरोप हैं कि मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए आदिवासी समुदाय के बच्चों को आरोपी बना दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी आदिवासी स्कूलों में कोई भी सुविधाएं नहीं हैं। इस दौरान एक छात्रा ने खासतौर से भंडारा के हॉस्टल का ज...