नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- सौरभ दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि, कॉकरोच जनता पार्टी के ही एक और नेता अजिंक्य शिंदे को बॉन्ड पर साइन कर जाने दिया गया है। बुधवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाया है। खबर है कि इसके बाद रांका और दास को तिहाड़ भेजा जाएगा। दोनों नेताओं के खिलाफ जंतर मंतर में प्रवेश करने को लेकर कार्रवाई हुई है। खास बात है कि सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है, जब पार्टी बड़े स्तर पर प्रदर्शन की योजना बना रही थी। फिलहाल, पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके अपने घर पर हैं। वह दादी के निधन के बाद गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर वापस लौट गए थे।सौरभ दास और आशुतोष रांका पर एक्शन क्यों मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस का कहना है कि रांका और दास ने BNSS यानी भार...