नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- अभिजीत दीपके खुद पर लगे विदेशी फंडिंग के आरोपों के जवाब में केंद्रीय मंत्री पर हमलवार हो गए हैं। दीपके ने मोदी सरकार के मंत्री पर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटवाने के लिए कमीशन लेने का आरोप तक लगा दिया। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने सवाल उठाए कि अगर उन्हें विदेश से फंड मिल रहे हैं तो फिर केंद्र सरकार उनके साथ बातचीत करने क्यों आई थी? अभिजीत दीपके ने यह बातें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कही हैं। दरअसल बीते मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीजेपी के नेताओं पर कुछ सनसनीखेज आरोप लगा दिए। उन्होंने दावा किया कि अभिजीत दीपके को अमेरिका और CJP के सह संयोजक आशुतोष रांका को पाकिस्तान से पैसे मिलते हैं। इस तरह के आरोप लगने के बाद सीजेपी ने अलग अलग पोस्ट में केंद्रीय मंत्री और स...