नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का हाल ही में निधन हो गया था। जिसके बाद कई सोशल मीडिया हैंडल ने यह दावा किया कि असल में जिस महिला की मौत हुई, वह अभिजीत की दादी ना होकर उनके एक कजिन विहान की दादी थीं, और अभिजीत तो केवल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर वायरल हुई पोस्ट में अभिजीत दीपके और विहान दीपके द्वारा शेयर की गई महिलाओं की फोटो की तुलना भी की गई थी और बताया गया था कि ये दोनों महिलाएं अलग-अलग थीं, और इनमें से अभिजीत की दादी की मौत तो काफी पहले हो गई थी, और वह तो अब केवल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।'अरे गधों, वो मेरा कजिन नहीं, भतीजा है' इस वायरल दावे को लेकर अभिजीत दीपके ने अब अपना एक वीडियो शेयर करते हुए इस पूरे मुद्दे पर सफाई दी है और ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई ...