कोलकाता, अक्टूबर 9 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। प्रोटेस्ट में कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत आशुतोष रांका और सौरव दाव भी शामिल होंगे। ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में इसकी संभावना जताई, हालांकि उन्होंने साफ किया कि अभी उनके शामिल होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी के CJP के नेताओं के साथ संबंध रहे हैं और वह पहले भी संगठन को समर्थन दे चुकी है। प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा।ममता बनर्जी ने क्या कहा? ममता बनर्जी ने कहा, "मैं 10 अक्...