अभिजीत दीपके का पुतला फूंकने जा रहे समर्थकों को पुलिस ने रोका
लखनऊ, जून 12 -- आलमबाग स्थित ईको गार्डेन में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का पुतला फूंकने के ऐलान पर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। नाका पुलिस ने पुतला फूंकने से पहले उसे समर्थकों से छीन लिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नाका पुलिस ने शुक्रवार सुबह से ही हिन्दूवादी नेता गौरव गोस्वामी को उनके आवास पर नजरबंद रखा। उनके समर्थकों की भी घेराबंदी करके रखी। दोपहर में जब गौरव अपने समर्थकों के साथ अभिजीत दीपके लखनऊ छोड़ो... के नारे लगाते हुए ईको गार्डेन की ओर जाने लगे तो नाका पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की जर्सी में लखनऊ पहुंचे अभिजीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.