अभिजीत दीपके का जंतर-मंतर को लेकर नया दावा- मास्क लगाकर 3 पुलिसवाले मिले थे; क्या बातें हुईं
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर तैनात तीन पुलिस अधिकारियों ने नीट पेपर लीक के खिलाफ सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए अपनी ड्यूटी से एक दिन की छुट्टी ली। दीपके ने बताया कि पुलिस अधिकारी टोपी, मास्क और चश्मा पहनकर उनके पास आए थे, जिससे उन्हें शुरू में उनकी पहचान को लेकर शक हुआ। न्यूज 24 से बात करते हुए दीपके ने कहा कि एक दिन तीन पुलिस अधिकारी टोपी, मास्क और चश्मा पहनकर आए। मैं थोड़ा डर गया था कि कौन आया है। दीपके ने आगे बताया कि तीनों अधिकारियों ने उनसे अकेले में बात करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पहचान जंतर-मंतर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के तौर पर दी, लेकिन वे प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने आए थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.