अभिजीत दीपके का करियर खत्म, मैं सिर्फ नेहा बोरा की इज्जत करता हूं: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में रहने वाले मार्कंडेय काटजू ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अभिजीत दीपके समेत चार नेताओं के पीस बॉन्ड साइन करने को लेकर उन पर निशाना साधा है और दावा किया है कि इससे उनका करियर खत्म हो गया। काटजू ने आइसा की छात्रनेता नेहा बोरा की पीस बॉन्ड साइन न करने के लिए तारीफ की और कहा है कि वह उनकी इज्जत करते हैं। मार्कंडेय काटजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''कॉकरोच जनता पार्टी के चार टॉप लीडर, अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे सभी ने पीस बॉन्ड पर साइन किए हैं, जिसका मतलब है कि वे किसी भी पब्लिक प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकते, नहीं तो पुलिस कहेगी कि उन्होंने शांति भंग करके अपने बॉन्ड तोड़े हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.