रांची, अगस्त 6 -- अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दूसरे नेताओं से जिस बात की उम्मीद की जा रही थी, वह मोहम्मद जुनैद ने पूरी की है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए एक महीने तक खाने-पीने का इंतजाम करने वाले मोहम्मद जुनैद अब झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे आंदोलन का साथ देने पहुंच गए हैं। जुनैद ने कहा कि अब वह आंदोलन खत्म होने तक वहां प्रदर्शनकारियों की सेवा करेंगे। गाजियाबाद के रहने वाले मोहम्मद जुनैद सीजेपी के जंतर-मंतर पर चले आंदोलन में बेहद चर्चित हो गए। वह प्रदर्शनकारियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करते नजर आते थे। हालांकि, बाद में फंडिंग को लेकर उठे सवालों की वजह से वह विवादों में भी घिर गए। जुनैद ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें और परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। यह भी पढ़ें- सौरभ दा...