नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि वह कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी गठबंधन को साथ देखना चाहते हैं। हाल ही में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि हम चाहते हैं कि दोनों साथ आए जाएं, तो ताकि एक साथ निपटा जा सके। उनका बयान ऐसे समय पर आया है, जब सीजेपी ने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाले विपक्ष के प्रदर्शन को समर्थन दे दिया है। भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने कहा है कि अब खुलकर सामने आ गया है कि सभी INDIA गठबंधन के हैं। रिपब्लिक भारत के कार्यक्रम में इस संबंध में सवाल किया गया था कि कॉकरोच जनता पार्टी ने विपक्षी गठबंधन की रैली को समर्थन दे दिया है। पूछा गया था कि इस घटनाक्रम को वह कैसे देख रहे हैं।नितिन नवीन का जवाब उन्होंने जवाब दिया, 'हम भी चाहते हैं कि ये जो अराजकों का एक...