नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक अक्टूबर को होने जा रही 'इंडिया' ब्लॉक की रैली को समर्थन दिया है। लेकिन सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके, सह संयोजक सौरभ दास आ आशुतोष रांका राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के साथ मंच पर नजर नहीं आएंगे। सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने इसकी वजह बताते हुए यह साफ कर दिया है कि वह किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं और स्वतंत्र पॉलिटिकल प्रेशर ग्रुप के तौर पर उनकी कुछ सीमाएं हैं। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक तरफ जहां सीजेपी आंदोलन चला रही है तो कांग्रेस पार्टी की अगुआई में विपक्षी दल भी जोरशोर से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, हिरासत, गिरफ्तारी, जेल जैसी मुश्किलों के बाद सीजेपी नेताओं ने दिवाली तक आंदोलन को स्थगित...