नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को 10 अक्टूबर को जिस तरह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) से हिरासत में लिया गया, इसके लिए वे मानसिक रूप से तैयार होकर आए थे। सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि उन्हें इस बात का अनुमान था कि दिल्ली में कदम रखते ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा और इसलिए उन तीनों ने फ्लाइट से ही आने का फैसला किया। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन की घोषणा की थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति लिए बिना सीजेपी ने बड़ी संख्या में समर्थकों और अन्य छात्र संगठनों के साथ वहां जाने की घोषणा की तो दिल्ली पुलिस ने बीएनएस की धारा 163 लागू करके सुरक्षा और पाबंदिय...