नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका एक बार फिर फंस गए हैं। पुलिस ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं और कुछ स्वतंत्र पत्रकारों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में स्वतंत्र पत्रकार रोजी, गजेंद्र सिंह और सीजेपी के दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह को नामजद किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के कनॉट प्लेस सब-डिवीजन के एसीपी विवेक भगत की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। एफआईआर में एसीपी को लेकर अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। बता दें कि आशुतोष रांका और सौरभ दास को बुधवार को ही 5 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। कोर्ट ने पाबंदी के बावजूद जंतर-मंतर में जबरन घुसने और सुरक्षा घेरा तोड़ने के मामले में गिरफ्तार होने के बाद दास और रांका को पांच...