रामगढ़, जुलाई 21 -- केदला, निज प्रतिनिधि। श्रमिक संगठन कोल फील्ड मजदूर यूनियन के संगठनात्मक बैठक में सर्वसम्मति से परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के अध्यक्ष अभिजीत कुमार साहू एवं कार्यकारी अध्यक्ष सतेंद्र कुमार को बनाया गया है। दोनो को संगठन में नई जिम्मेवारी मिलने पर परियोजना के यूनियन प्रतिनिधियों में सुरेन्द्र शर्मा, सुदामा नोनिया, पवन कुमार, रंजीत महतो, राजेश राजभर, सेठू कुमार, कृष्णा यादव, रोहन महतो, परम महतो, मदन कुमार, बबलू ठाकुर आदि लोगों ने बधाई दिया है। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि इनके आने से संगठन पहले से और मजबूत हुई है। अब मजदूरों को उनके हक अधिकार के लिए पूरे ताकत से संगठन लड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...