हरदोई, मई 1 -- हरदोई, संवाददाता। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र अभिजय ने आईसीइसई कक्षा 10 (कॉमर्स) परीक्षा में 91 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रेय अपने माता-पिता को दिया। माता वंदना मिश्रा एवं पिता विजय मिश्रा ने सदैव उनका मार्गदर्शन किया। उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल एवं कुशल वाणिज्य विशेषज्ञ (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनना चाहते हैं। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा समस्त अभिभावकों ने अभिजय की इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.