अभिकर्ता संघ का चुनाव में नंदलाल चौहान बने अध्यक्ष
गाजीपुर, अगस्त 3 -- जखनियां। एलआईसी की सैदपुर शाखा में अभिकर्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया वाराणसी मंडल के अध्यक्ष आशुतोष सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से नंदलाल चौहान को अभिकर्ता संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं महामंत्री पद की जिम्मेदारी रामजी यादव और कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश वर्मा को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल चौहान ने कहा कि संगठन की एकता को मजबूत करना और अभिकर्ताओं की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। शाखा प्रबंधक चंचल कुमार और सहायक शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए नव व्यवसाय बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर बैकुंठ कुशवाहा, अशोक यादव, सुभाष राम, मुन्नू राम, अखिलेश कुमार, आनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.