गिरडीह, जनवरी 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली में 24 जनवरी को लियाफी (एलआईसी अभिकर्ता फेडरेशन ऑफ इंडिया) गिरिडीह शाखा की ओर से अभिकर्ता व्यवसाय संरक्षण दिवस (एपीपी डे) सह पिकनिक का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। गिरिडीह जिले में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर अभिकर्ताओं का आयोजन होने जा रहा है, जिससे एलआईसी अभिकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीशंकर शुक्ला व विशिष्ट अतिथि गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल होंगे। इसके अलावा जोनल अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह सहित समस्त पदाधिकारीगण तथा हजारीबाग मंडल के सभी अभिकर्ता साथी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.