छपरा, जनवरी 5 -- एकमा। एकमा पोस्ट ऑफिस जाने के दौरान डाकघर अभिकर्ता के पुत्र पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाकघर अभिकर्ता संजीत कुमार सिंह पैसा कलेक्शन कर अपने पुत्र अंश सिंह के साथ एकमा पोस्ट ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान एकमा बाजार स्थित रामावतार पंडित की दुकान के सामने पहले से घात लगाए थाना क्षेत्र के ही दो युवकों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें अंश सिंह को आंख और गर्दन के पास चाकू लग गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.