बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं, संवाददाता। अभा सर्व समाज महिला कुटुंब द्वारा होली महोत्सव एवं आठ मार्च को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन को बैठक की। संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एग्जीक्यूटिव एवं जनरल मेंबरशिप के अंतर को स्पष्ट करते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियां एवं सहभागिता के महत्व को समझाया। अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया ने आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम ,सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया। उपाध्यक्ष महिषा सिंह जी ने सभी बहनों को जागरुक करते हुए कहा कि अपने बच्चों को केमिकल युक्त रंगों से दूर रखें। सभी ने रंग खेला और होली की शुभकामनायें दी। डॉ. गार्गी बुलबुल, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. सरला चक्रवर्ती,डॉ. प्रतिभा मिश्रा ,डॉ. मधु गौतम, रेखा गुप्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.