अभा कांग्रेस कमेटी के सदस्य ने गांवों में किया संपर्क
आगरा, जून 22 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बृज जोन कोऑर्डिनेटर मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने शनिवार को लहरा, कादरवाड़ी, नगला हीरा आदि गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों एवं किसानों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के कारण देश की जनता परेशान है। किसान और मजदूर वर्ग को सबसे अधिक परेशानियां हो रही हैं। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती की लागत बढ़ती जा रही है। जनसंपर्क के दौरान किसानों ने बताया कि खतौनी, हिस्सा प्रमाण पत्र, अन्य राजस्व अभिलेख प्राप्त करने में उन्हें अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी पड़ती है। किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित अभिलेखों के इन्द्राज एवं अन्य प्रक्रियाओं में विलंब किया जाता है। समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.