जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- को-ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को दर्शन, मानवता एवं समाज सेवा पर एक दिवसीय राष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पद्मश्री आदरणीय अशोक भगत रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि अभाव में रहना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि जीवन की श्रेष्ठ साधना है। यदि हम सच में मानव हैं तो हमें प्रकृति और दूसरों के दुःख को समझना चाहिए। वसुधैव कुटुंबकम जीवन का वास्तविक सूत्र है। जब हम प्रकृति को मित्र मान लेते हैं, तब वेदांत अपने सच्चे रूप में फलित होता है। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन का वास्तविक सौंदर्य सादगी और सेवा में निहित है। दर्शन केवल पढ़ने की वस्तु नहीं, बल्कि जीवन और समाज म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.