कानपुर, नवम्बर 29 -- कानपुर दक्षिण। बॉलीवुड स्टार रजा मुराद शनिवार को बर्रा आठ स्थित मैरी जीसस स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने संघर्षों के दिनों की यादें ताजा कीं। रजा ने बताया कि एक वक्त था, उनके घर पर बिजली का कनेक्शन तक नहीं था। तब वह सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट के नीचे जाकर पढ़ाई करते थे। उन्हें अच्छे स्कूल में पढ़ने का मौका नहीं मिल सका। हालांकि, इसी अभाव ने उन्हें कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा, साथ ही शिक्षा की महत्ता बताई। इससे पहले स्कूल में रजा मुराद की सुपरहिट फिल्मों की एक क्लिप दिखाई गई। वहीं, वार्षिकोत्सव में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन उप प्रध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.