बोकारो, मार्च 2 -- चंद्रपुरा प्रखंड सहित जिले के प्रखंडों में काम करने वाले रोजगार सेवकों व मनरेगा से जुड़े कर्मियों की होली अभावों में मनेगी। पिछले छह महीने से उनके मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। वे जैसे-तैसे गुजर बसर करने व पर्व त्योहार मनाने को मजबूर हैं। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने सरकार को पत्र लिख कर मानदेय भुगतान व अन्य मांगों को लेकर 9 से 11 मार्च तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल/आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के महामंत्री सह चंद्रपुरा के बीपीओ दीपक महतो ने बताया कि प्रतिकुल परिस्थिति में मनरेगाकर्मी काम करने को मजबूर हैं। पिछले छह माह से अधिक समय से उनका मानदेय बकाया है और सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही। मानदेय भुगतान, वर्षों से लंबित नियमितीकरण नीति निर्माण, समान वेतन संरचना, सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था एवं मृत मनरेगा कर्मियों के आश्...