आरा, मई 27 -- पीरो, संवाद सूत्र। प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है पीरो नगर परिषद के वार्ड नंबर छह के निवासी फुटपाथी दुकानदार प्रदीप कुमार की सुपुत्री अंशु कुमारी ने। अंशु ने बिहार पुलिस की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- Bihar Police Constable Result, Download Pdf: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयनअंशु की सफलता का जश्न बुधवार को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होते ही जैसे ही अंशु का चयन सिपाही पद के लिए हुआ, परिवार में जश्न का माहौल छा गया और बधाई देने वालों का तांता लग गया। अंशु की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उसने बिना किसी महंगे कोचिंग संस्थान की मदद लिए घर पर ही अपनी कड़ी मेहनत और स्वाध्याय के ...