रांची, अप्रैल 23 -- बानो, प्रतिनिधि। सिमडेगा जिले की बेटी ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। बानो प्रखंड स्थित एसएस प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा शिवांगी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल इतिहास रचा है, बल्कि पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन किया है। गुरुवार को जारी जैक 10वीं के परिणाम में जिले का समग्र प्रदर्शन भले ही संतोषजनक न रहा हो, लेकिन शिवांगी की सफलता ने उस कमी को पूरी तरह पाट दिया है। सफलता का मंत्र: सोशल मीडिया से दूरी और कड़ी मेहनत'हिन्दुस्तान' से अपनी सफलता साझा करते हुए शिवांगी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली थी। वे मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई से संबंधित कार्यों के लिए ही करती थीं। शिवांगी का लक्ष्य न्यायपालिका के क्षेत...