नवादा, अगस्त 26 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दक्षिण बिहार की चार दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को टीएस कॉलेज हिसुआ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में हुआ। बैठक का उद्घाटन बिहार-झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, दक्षिण बिहार के प्रांत संगठन मंत्री अनूप कुमार, प्रांत अध्यक्ष विनीत लाल एवं प्रांत मंत्री सुमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

बैठक का उद्देश्य क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् संगठित कार्यकर्ता आधारित संगठन है। परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के संकल्प को ले...