पलामू, अगस्त 10 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रदेश के सह मंत्री अभय वर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन ने जेपीएससी और जेएसएससी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च कर रहे विद्यार्थियों पर अमानवीय लाठीचार्ज किया है। विद्यार्थी परिषद इसकी तीव्र भर्त्सना करती है। उन्होंने कहा कि लाठी चार्ज के खिलाफ 11 अगस्त पुन: विधानसभा का घेराव किया जाएगा। अभाविप का स्पष्ट मानना है कि झारखंड के युवाओं और छात्र-छात्राओं का भविष्य राज्य सरकार की लचर व्यवस्था और पेपर लीक माफियाओं की भेंट चढ़ रहा है। अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करना सरकार की तानाशाही रवैये और उसकी छात्र-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। यह भी पढ़ें- युवाओ...