अभाविप में श्रेय मिश्र को मिला निजी विश्वविद्यालय कार्य का दायित्व
हरदोई, अगस्त 23 -- हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में श्रेय मिश्र को निजी विश्वविद्यालय कार्य का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है। नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय निजी विश्वविद्यालय कार्य की कार्यशाला के दौरान उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। श्रेय मिश्र वर्ष 2019 से परिषद में सक्रिय हैं। इससे पहले वह अभाविप में नगर मंत्री, जिला सह संयोजक, विभाग संयोजक, प्रांत कार्यसमिति सदस्य और प्रांत सह संयोजक निजी विश्वविद्यालय कार्य जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नए दायित्व के तहत वह परिषद की दृष्टि से अवध और कानपुर समेत संबंधित क्षेत्रों में आने वाले निजी विश्वविद्यालयों का कार्य देखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.