पाकुड़, जुलाई 9 -- महेशपुर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महेशपुर इकाई द्वारा 78 वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के शुभ अवसर पर महेशपुर हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मंत्री रोहित यादव द्वारा परिषद् का ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, छात्र शक्ति के उत्थान तथा समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की स्थापना से लेकर अब तक की 78 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद् केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक सशक्त आंदोलन है। परिषद् ने समय-समय पर राष्ट्रहित...