मधुबनी, जून 30 -- मधेपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुर इकाई की बैठक मंगलवार को एबीवीपी कार्यालय मधेपुर में हुई। इस बैठक में नगर इकाई का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही सात दिवसीय कार्यक्रम, आगामी कार्ययोजना तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई नगर इकाई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह जानकारी एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य केतन राज ने दी है। उन्होंने बताया कि नगर इकाई के पुनर्गठन में नगर मंत्री सुमित कुमार महतो, नगर सह मंत्री पिंकेश कुमार एवं प्रथम कुमार, नगर कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार महतो, नगर कार्यालय मंत्री रमन कुमार, नगर कार्यालय व्यवस्था प्रमुख गौतम पूर्वे, नगर मीडिया संयोजक मोहम्मद जाहिद, नगर सोशल मीडिया संयोजक सौरभ कुमार झा, सह संयोजक आशीष कुमार, नगर एसएफडी स...