धनबाद, मार्च 15 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर की ओर से शनिवार को पीके राय कॉलेज ईकाई का पुनर्गठन किया गया। अभाविप कॉलेज इकाई की अध्यक्ष करीना कुमारी एवं मंत्री श्यामली आनंद को बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष दिव्य श्रेष्ठ, सूरज कुमार, साहिन खातून, अनु कुमारी, सह मंत्री नंदनी कुमारी, सुनीता कुमारी, रितिका कुमारी, शुभम कुमार हरि को बनाया गया। एसएफएस संयोजक कृष्णा कुमार व सह संयोजक विक्की झा, एसएफडी संयोजक आयुष शर्मा व सह संयोजक राहुल शर्मा बनाए गए हैं। खेलकूद संयोजक मुस्कान सोरेन व सह संयोजक श्रावणी कुमारी बनी।इकाई पुनर्गठन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के मूल उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में कॉलेज कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कृष्णा हा...