पाकुड़, जून 18 -- पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पाकुड़िया नगर इकाई की नगर बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर इकाई के पुनर्गठन को लेकर विचार-विमर्श करना तथा नए कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करना था। बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री रॉकी कुमार पाल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रांत अभ्यास वर्ग से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे सभी कार्यकर्ता अब पाकुड़िया में अभाविप के कार्यों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि परिषद् का प्रत्येक कार्यकर्ता भ्रष्टाचार एवं अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाएगा तथा विद्यार्थियों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा। यह भी पढ़ें- अभाविप के डॉ.गौरव वर्मा जिला प्रमुख और आयुष मिश्रा जिला संयोजक बने साथ ही समाज के सुख-दुःख में भी कंधे ...