अभाविप ने शैक्षणिक व कोचिंग संस्थानों में चलाया सदस्यता अभियान
भागलपुर, सितम्बर 9 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कहलगांव इकाई की ओर से मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थानों में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। अभियान का नेतृत्व एसएसवी कॉलेज कहलगांव इकाई के छात्र अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण ने किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र संगठन से जुड़ सकें।जिला संगठन मंत्री राजीव रंजन ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला संयोजक पीयूष भारती ने कहा कि एबीवीपी छात्र एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करती है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर रचनात्मक कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। मौके पर दक्षिण बिहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.